भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति विश्व रेड क्रॉस दिवस का आयोजन रेड क्रॉस भवन, साकची में 8 मई 2026 को किया जा रहा है। इस रक्तदा
न शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान करने का आग्रह किया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय में रक्त की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सके और रक्त के जरूरतमंद बीमार व्यक्ति के परिवार को इस गर्मी में अनावश्यक तकलीफ न उठानी पड़े। एक सभ्य समाज का यह उत्तरदायित्व है कि वो अपने समाज के कमजोर, लाचार, बीमार लोगों की मदद को हमेशा तत्पर रहे, जिस कड़ी में यह रक्तदान शिविर भी समाज के स्वस्थ लोगों को प्रेरित करता है कि आप आगे आइये और उन लोगों के लिए रक्तदान करें जो बीमार है और जिन्हें रक्त की आवश्यकता है। आपके रक्तदान से एक बीमार आदमी ही स्वस्थ नहीं होता, बल्कि एक परिवार और एक समाज भी और आपके इस एक पहल से राष्ट्र और मानवता सशक्त होती है।