उद्योगपति दम्पति स्मिता-राज पारिख के संयोजन में 18 को मिली नयी रौशनी

जमशेदपुर, 27 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस का 816वां नेत्र शिविर आज नेत्र रोगियों के विदाई के साथ ही सम्पन्न हो गया। जाने माने समाजसेवी एवं उद्योगपति दम्पति स्मिता – राज पारिख के संयोजन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी सहभागिता में हुए नेत्र शिविर से आज नेत्र रोगियों को विदाई के पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गयी, जिसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मान सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकर्ता अशोक घोषाल, अशोक कुमार सिंह, हीरालाल ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया तथा दवा प्रदान किया, जिसके पश्चात नेत्र रोगी शिविर से विदा हुए, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि अत्याधिक गर्मी पड़ने के कारण आने वाले ढाई महीने तक नेत्र शिविर का आयोजन स्थगित रहेगा। 11 जुलाई से पुनः नेत्र शिविर का आयोजन शुरु होगा।

28 अप्रैल को राजेन्द्र विद्यालय में रक्तदान शिविर
जमशेदपुर, 27 अप्रैल। गर्मी में रक्त की बढ़ती जरूरत के देखते हुए 28 अप्रैल को शहर की 100 वर्ष पुरानी संस्था जो अपना शतकीय पारी इस वर्ष मना रही है, बिहार एसोसियेशन द्वारा अपने स्कूल प्रांगण राजेन्द्र विद्यालय, साकची में संस्थापक केएऩएस शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से रक्तदान का आग्रह किया गया है।

एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज का हेल्थ कैम्प 29 को एसिया भवन में
जमशेदपुर, 27 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज लि. द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को एसिया भवन, आदित्यपुर में किया जायेगा। शिविर में कम्पनी में कार्यरत कर्मियों सहित जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के पश्चात जरूरत के अनुसार उन्हें निशुल्क दवा वितरित किया जायेगा।
